SADKIYA GROUP PRESENTS

खबरें जो मायने रखती हैं

राजस्थान, भारत और दुनिया की ताज़ा और भरोसेमंद खबरें।

AKMSNEWSTRUSTED DIGITAL JOURNALISM
AK MULTI SOLUTIONS
मुख्य खबर

आज की प्रमुख खबर

AKMS NEWS
News

पुलिस ने रोका तो 73 चालान पेंडिंग, दो बाइक पर ₹2.78 लाख जुर्माना

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 73 पेंडिंग चालान और 2.78 लाख रुपये जुर्माने वाली दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं. इनमें बिना हेलमेट और इंश्योरेंस के वाहन चलाने के मामले शामिल हैं.

पूरी खबर पढ़ें →
LATEST UPDATES

ताज़ा समाचार

सभी देखें →
AKMS NEWS
News

दूध पर 2 रुपये बढ़े तो छलका गृहणियों का दर्द, बोलीं- खर्च लगातार बढ़ रहे

दिवाली के बाद अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है. इस बढ़ोतरी से मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है. गृहणियों का कहना है कि चाय, बच्चों के दूध और खाने-पीने में रोजाना इसकी जरूरत पड़ती है. पेट्रोल-डीजल और दूसरी चीजों की महंगाई के बीच अब घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो रहा है.

2026-11-11 17:00:04
AKMS NEWS
News

ट्रेन नहीं रोक पाए लोको पायलट, वायरल हुआ ये वीडियो

असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के डिरेलमेंट से पहले का कथित वीडियो वायरल है. इसमें लोको पायलट सभी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन नहीं रुकने की बात कहता सुनाई दे रहा है. वीडियो के बाद ब्रेकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका पर सवाल उठे हैं. वीडियो में जानें क्या है मामला.

2026-11-11 17:00:04
IAS Transfer: पंजाब चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 20 आईएएस के तबादले, 6 जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर
News

IAS Transfer: पंजाब चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 20 आईएएस के तबादले, 6 जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर

IAS Transfer: पंजाब सरकार ने 2027 धानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. छह जिलों में नए डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं, जबकि पंजाब सिविल सेवा (PCS) के 111 अधिकारियों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं.

2026-11-11 16:45:05
बेटिंग वेबसाइट्स ब्लॉक कराने के लिए इस्तेमाल हुए फर्जी हाईकोर्ट आदेश? पुलिस ने शुरू की जांच
News

बेटिंग वेबसाइट्स ब्लॉक कराने के लिए इस्तेमाल हुए फर्जी हाईकोर्ट आदेश? पुलिस ने शुरू की जांच

भारत में अवैध बेटिंग वेबसाइटों पर कार्रवाई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, 129 सट्टेबाजी वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए जिन दो कथित अदालत आदेशों का इस्तेमाल किया गया, वे फर्जी पाए गए हैं.

2026-11-11 16:45:05
AKMS NEWS
News

तस्वीरों में अनिरुद्ध की शादी: वेष्टि में दिखे कंपोजर, लहंगे में नजर आईं काव्या; डांस फ्लोर पर थिरके रजनीकांत

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सन पिक्चर्स ने भी सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटो साझा की हैं। दोनों की शादी का समारोह ग्रीस में संपन्ना हुआ जहां रजनीकांत समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

2026-11-11 16:45:05
AKMS NEWS
News

सरकारी कर्मचारियों की कारों के लिए ईवी बनी पहली पसंद: खरीद की कीमत सीमा बढ़ाकर ₹20 लाख की गई, क्या है वजह?

Govt Makes EVs Default Choice for Staff Cars, Raises Purchase Limit to ₹20 Lakh: Check Details सरकारी कर्मचारियों की कारों के लिए ईवी बनी पहली पसंद: खरीद की कीमत सीमा बढ़ाकर ₹20 लाख की गई, क्या है वजह?

2026-11-11 16:45:05
AKMS NEWS
News

उज्जैन: मेडिकल स्टोर में आग, पांच मंजिला टावर में फैला जहरीला धुआं, फ्लैटों में फंसे लोगों को ऐसे निकाला गया

उज्जैन के बागड़िया टावर में मेडिकल स्टोर से लगी आग के बाद पांच मंजिला इमारत धुएं से भर गई। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 15 से अधिक लोग फंस गए। पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय युवाओं ने सभी को सुरक्षित बचा लिया।

2026-11-11 16:45:05
बंटवारे के बाद पोता दादा की संपत्ति का दावेदार नहीं:सुप्रीम कोर्ट बोला- वारिसों में बंटवारे के बाद पिता का हिस्सा निजी संपत्ति
News

बंटवारे के बाद पोता दादा की संपत्ति का दावेदार नहीं:सुप्रीम कोर्ट बोला- वारिसों में बंटवारे के बाद पिता का हिस्सा निजी संपत्ति

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर दादा की संपत्ति उनके कानूनी वारिसों में बंट चुकी है, तो पोता जन्म के आधार पर उसमें अपना हिस्सा नहीं मांग सकता। जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने 1997 में एक नाबालिग पोते की तरफ से दायर बंटवारे का मुकदमा खारिज कर दिया। फैसला 6 नवंबर को सुनाया गया, जिसकी जानकारी 11 नवंबर को सामने आई।मामला चेन्नई के 1,811 स्क्वायर फीट के एक मकान / प्लॉट का था। पोते का दावा था कि उसे जन्म से ही दादा की संपत्ति में कोपार्सनरी हक मिला है, इसलिए उसे भी हिस्सा मिलना चाहिए। यह मुकदमा नाबालिग पोते की ओर से दायर किया गया था। सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत पिता को मिला हिस्सा पहले ही उसकी व्यक्तिगत संपत्ति बन गया था। विवाद कैसे शुरू हुआ यह संपत्ति मूल रूप से अपीलकर्ता के दादा की थी। अपीलकर्ता की बुआ ने 1993 में संपत्ति के बंटवारे का मुकदमा दायर किया था। इसके बाद फरवरी 1994 में समझौते के आधार पर डिक्री हुई। इसमें संपत्ति का एक हिस्सा अपीलकर्ता के पिता को मिला। पिता ने अप्रैल 1997 में दो सेल डीड के जरिए यह हिस्सा बेच दिया। अपीलकर्ता का जन्म जनवरी 1994 में हुआ था। इसके बाद उसने अपनी मां के जरिए कोर्ट का रुख किया। उसने दावा किया कि जन्म के साथ ही उसे संपत्ति में सहदायिकी अधिकार मिल गया था

2026-11-11 16:45:04
AKMS NEWS
News

नई दुल्हन संग रोमांटिक हुए अनिरुद्ध, बैकलेस ड्रेस में किलर लगीं काव्या

शादी के बाद काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की प्री-वेडिंग तस्वीरें सामने आई हैं. शिमरी ब्रॉन्ज-गोल्ड बैकलेस ड्रेस में काव्या बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं समंदर किनारे अनिरुद्ध संग उनका रोमांटिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

2026-11-11 16:45:03
AKMS NEWS
News

कूड़े में न फेंके खाली मिठाई के डिब्बे, घर में 6 तरीकों से करें रीयूज

How to Reuse Old Sweet Box: खाली और पुराने घर में पड़े मिठाई के डिब्बे त्योहारों के बाद सिर्फ जगह घेरने का काम करते हैं. इसलिए अगर आपके घर में भी मिठाइयों के डिब्बे पड़े हैं तो आप उनका इस्तेमाल आप घर सजाने से लेकर सामान रखने की चीजों बनाकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आपको इनके 6 आसान और स्टाइलिश रीयूज बताते हैं.

2026-11-11 16:45:03
AKMS NEWS
News

काव्या मारन ने रचाई शादी, दूल्हे अनिरुद्ध की फोटो वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने शादी कर ली है. दोनों की पहली वेडिंग फोटो सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने ग्रीस में अंतरंग डेस्टिनेशन वेडिंग की. वीडियो में जानें कपल के बारे में विस्तार से, साथ ही दोनों के बैकग्राउंड के बारे में भी.

2026-11-11 16:45:03
AKMS NEWS
News

वीडियो: गोली लगने के बाद भी पीछे नहीं हटे जवान, लड़खड़ाते हुए आतंकियों के पीछे दौड़े; सीआरपीएफ का अदम्य साहस

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हुआ हमला भले ही बच गया हो, लेकिन आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई है।

2026-11-11 16:30:07
OUR NEWSROOM

हमारी संपादकीय जिम्मेदारी

AKMS NEWS में खबरों को स्रोतों से जाँचने, तथ्य सत्यापित करने, सुधार प्रकाशित करने और पाठकों को स्पष्ट जानकारी देने का प्रयास किया जाता है। RSS फ़ीड केवल समाचार संकेत हैं; संपादकीय समीक्षा के बाद ही विस्तृत खबर प्रकाशित की जानी चाहिए।

OUR NEWSROOM

हमारी संपादकीय जिम्मेदारी

AKMS NEWS में खबरों को स्रोतों से जाँचने, तथ्य सत्यापित करने, सुधार प्रकाशित करने और पाठकों को स्पष्ट जानकारी देने का प्रयास किया जाता है। RSS फ़ीड केवल समाचार संकेत हैं; संपादकीय समीक्षा के बाद ही विस्तृत खबर प्रकाशित की जानी चाहिए।

RAJASTHAN LOCAL

जिला अनुसार समाचार

सभी जिले →